CG News: रील बनाने के चक्कर में युवक की मौत, दोस्त बनाते रहे वीडियो

CG News: रील बनाने के चक्कर में युवक की मौत, दोस्त बनाते रहे वीडियो

CG News: रील बनाने के चक्कर में युवक की मौत, दोस्त बनाते रहे वीडियो

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक एक युवक की जान ले बैठा। अहिरन नदी में छलांग लगाने के बाद युवक पानी में डूबने लगा, लेकिन किनारे खड़े दोस्त उसे मजाक और मस्ती समझकर वीडियो शूट करते रहे।

नदी में कूदने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय निखिल सिंह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने रील बनाने के लिए ऊंचाई से नदी में छलांग लगाई। दोस्तों ने मोबाइल कैमरा ऑन कर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

मदद के लिए जूझता रहा युवक

सामने आए वीडियो में निखिल करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता दिखाई दिया। दोस्तों को लगा कि वह तैराकी कर रहा है और मजाक कर रहा है। जब वह पूरी तरह पानी में डूब गया, तब दोस्तों को हादसे का एहसास हुआ।

दो दिन बाद मिला शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 48 घंटे की तलाश के बाद बुधवार देर शाम युवक का शव नदी से बरामद किया गया, बचाव अभियान के दौरान एनडीआरएफ टीम को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जरूरी उपकरणों और संसाधनों की कमी के कारण रेस्क्यू कार्य प्रभावित हुआ। खराब मौसम ने भी तलाश अभियान को कठिन बना दिया।

सोशल मीडिया क्रेज पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया रील्स और खतरनाक स्टंट को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लाइक्स और व्यूज के लिए जोखिम भरे वीडियो बनाना युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: जांजगीर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा और पोता हिरासत में

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.