CG News: सक्ती में बड़ी कार्रवाई: एएसआई एस.एन. मिश्रा 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG News: सक्ती में बड़ी कार्रवाई: एएसआई एस.एन. मिश्रा 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG News: सक्ती में बड़ी कार्रवाई: एएसआई एस.एन. मिश्रा 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG News: सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) एस.एन. मिश्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र भेज दिया है।

शिकायत से शुरू हुआ मामला

यह मामला ग्राम बालपुर निवासी शिवप्रसाद बरेठ के खिलाफ दर्ज मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत से जुड़ा है। चंद्रपुर थाना में अपराध क्रमांक 47/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच एएसआई एस.एन. मिश्रा को सौंपी गई थी।

रिश्वत मांगने का आरोप

आरोप है कि जांच अधिकारी एएसआई मिश्रा ने मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की थी। प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी बिलासपुर से की, जिसके बाद मामले का सत्यापन कराया गया, जांच में यह सामने आया कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपये की पहली किश्त ले चुका था और बाकी 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

ACB ने बिछाया ट्रैप

एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। 10 मई को प्रार्थी को चंद्रपुर के गुड्डू ढाबा पर बाकी 20 हजार रुपये देने के लिए बुलाया गया। जैसे ही एएसआई मिश्रा ने रिश्वत की दूसरी किश्त ली, एसीबी टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया और पूरी राशि बरामद कर ली।

पहले से मिल रही थीं शिकायतें

एसीबी सूत्रों के अनुसार, आरोपी एएसआई के खिलाफ पहले से ही रिश्वतखोरी की कई शिकायतें मिल रही थीं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तत्काल निलंबन की कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई एस.एन. मिश्रा को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: जगदलपुर नगर निगम का अनोखा कदम, एबीसी सेंटर में कुत्तों की पूजा कर नसबंदी अभियान की शुरुआत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home