CG News: राजनांदगांव में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बचीं

CG News: राजनांदगांव में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बचीं

CG News: राजनांदगांव में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बचीं

CG News: राजनांदगांव जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब समाजसेविका और पद्मश्री सम्मानित फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। कुछ लोगों ने उन्हें उनके घर से जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया।

ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से खुला मामला

गडुला रोड पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका। जांच के दौरान वाहन में बैठी फूलबासन बाई की स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर और धमकी देकर जबरन वाहन में बैठाया था।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन, मोबाइल फोन और मिर्च स्प्रे भी बरामद किया गया, गिरफ्तार आरोपियों में बेमेतरा और दुर्ग जिले के लोग शामिल हैं।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में BNS की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है, इस साहसिक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है और उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर IPL टिकट हंगामा! मिनटों में टिकट SOLD OUT, कालाबाजारी से दोगुने दाम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.