CG News: कबीरधाम में मानवता को झकझोर देने वाला मामला, नाबालिग बच्चों की बिक्री का खुलासा
CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बच्चों को महज 5 से 6 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगा है।
माता-पिता की भूमिका पर गंभीर आरोप
सूचना के अनुसार, इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चों के अपने ही माता-पिता पर उन्हें दलालों को बेचने का आरोप सामने आया है। इससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलने के बाद कबीरधाम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कुल 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, बताया जा रहा है कि इन बच्चों से दूर ले जाकर जबरन मजदूरी कराई जा रही थी। आरोप है कि बच्चों को बेहद कम कीमत पर “खरीदा” गया और काम में लगाया गया।
आरोपियों की पहचान
मामले में चेतन यादव और रवि यादव नामक व्यक्तियों पर नाबालिग बैगा बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया गया है। पुलिस इन आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है, रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि यह मामला मानव तस्करी और बाल श्रम से जुड़ा हो सकता है, और इसके पीछे बड़े नेटवर्क की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, कबीरधाम का यह मामला समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत और भी बढ़ गई है।