CG News: छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट, आंधी-तूफान में कमी, लेकिन गर्मी फिर दिखाएगी तेवर
CG News: छत्तीसगढ़ में आज से आंधी-तूफान और गरज-चमक की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना अभी भी बनी हुई है।
तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अंधड़ और खराब मौसम देखा गया, अगले 24 घंटे तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी फिर से बढ़ने लगेगी।
प्रमुख शहरों का तापमान
राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे गर्म रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे ठंडा रहा, राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है, छत्तीसगढ़ में मौसम धीरे-धीरे साफ तो हो रहा है, लेकिन गर्मी फिर से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।