CG News: पत्नी विवाद में बाउंसर बना कातिल, 2 सालियों की गोली मारकर हत्या

CG News: पत्नी विवाद में बाउंसर बना कातिल, 2 सालियों की गोली मारकर हत्या

CG News: पत्नी विवाद में बाउंसर बना कातिल, 2 सालियों की गोली मारकर हत्या

CG News: रायपुर के मोवा इलाके में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब नशे में धुत एक बाउंसर ने अपनी दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी जितेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिससे दोनों के बीच लगातार विवाद होता था।

ससुराल पहुंचा हथियार लेकर

मंगलवार रात आरोपी लाइसेंसी पिस्टल लेकर ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी सालियां गीतांजलि (26) और दुर्गेश्वरी (24) उसे समझाने बाहर आईं, समझाने की कोशिश से नाराज आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि बाहर निकलकर हवाई फायरिंग की और फिर खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पिस्टल जब्त कर ली है।

जांच जारी, उठे कई सवाल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वारदात घरेलू विवाद का नतीजा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *