CG News: महिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष कब? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर खींचतान तेज

CG News: महिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष कब? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर खींचतान तेज

CG News: महिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष कब? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर खींचतान तेज

CG News: छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रहा सस्पेंस अब मई के आखिरी हफ्ते तक खत्म होने की उम्मीद है। जनवरी में दिल्ली में इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।

दिल्ली में हुई थी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में 5 दावेदारों—अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा—ने अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन कई दौर की चर्चा के बाद भी अंतिम नाम तय नहीं हो सका।

दो नामों के बीच मुकाबला

सूत्रों के अनुसार अब यह मामला मुख्य रूप से दो नामों पर आकर टिक गया है—छन्नी साहू और संगीता सिन्हा। संगठन का एक वर्ग छन्नी साहू के समर्थन में है, जबकि भूपेश बघेल खेमे से संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

मौजूदा नेतृत्व से संगठन प्रभावित

फिलहाल महिला कांग्रेस की कमान फुलोदेवी नेताम के पास है। लेकिन उनके राज्यसभा सदस्य बनने और इस्तीफे की पेशकश के बाद संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। कई पदाधिकारी निष्क्रिय हो गए हैं, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन कमजोर पड़ता दिख रहा है।

राजनीतिक दबाव भी बढ़ा

एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू किया जा चुका है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी महिला कांग्रेस में नेतृत्व के अभाव को मुद्दा बना रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए जल्द नया अध्यक्ष नियुक्त करना राजनीतिक रूप से भी अहम हो गया है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर मैच के टिकट खत्म, दूसरे मुकाबले की बुकिंग शुरू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home