CG News: SECR जोन में बड़ा असर, 18 ट्रेनें रद्द, 20 शॉर्ट टर्मिनेट, यात्रियों को होगी परेशानी
CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन में मेंटेनेंस और निर्माण कार्यों के चलते रेलवे संचालन पर बड़ा असर पड़ा है। 3 मई से 22 मई 2026 के बीच 18 ट्रेनें रद्द, 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गोंदिया स्टेशन पर मेंटेनेंस का असर
नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस दौरान डाउन मेन लाइन करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी वजह से 10 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य
रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसके लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल की गई हैं, टाटानगर, इतवारी, बालाघाट, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड से बिलासपुर और रायपुर जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
बदले गए रूट की ट्रेनें
11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस
2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई को यह ट्रेन अब जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी रूट से चलेगी।
11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस
3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई को यह ट्रेन इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर-जबलपुर रूट से चलाई जाएगी।
यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें। रेलवे द्वारा जारी अपडेट्स पर नजर रखें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।