CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बिलासपुर-दुर्ग में करोड़ों की संपत्ति और सोना बरामद

CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बिलासपुर-दुर्ग में करोड़ों की संपत्ति और सोना बरामद

CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बिलासपुर-दुर्ग में करोड़ों की संपत्ति और सोना बरामद

CG News: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई गुरुवार तड़के शुरू होकर देर रात तक जारी रही।

17 किलो सोना और कैश जब्त

बिलासपुर में कारोबारी विवेक अग्रवाल के ठिकानों से करीब 17 किलो सोना, हीरे के आभूषण और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। साथ ही करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी जांच एजेंसी ने कब्जे में लिए।

कई शहरों में एक साथ कार्रवाई

दुर्ग में कारोबारी और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के निवास और कार्यालयों पर भी छापा मारा गया। वहीं भिलाई में गोविंद मंडल के घर और फैक्ट्री में भी टीम ने घंटों जांच की, जांच में सामने आया कि इस घोटाले का संबंध कारोबारी अनवर ढेबर और उसके नेटवर्क से है। बताया जा रहा है कि विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू और उसके भाई विवेक अग्रवाल इस सिंडिकेट से जुड़े थे।

फरार आरोपी की तलाश तेज

विकास अग्रवाल पिछले चार साल से फरार है और उसे कोर्ट द्वारा वांटेड घोषित किया गया है। ED को शक है कि उसके वित्तीय लेनदेन और निवेश का लिंक उसके भाई के कारोबार से जुड़ा हो सकता है, यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए मुआवजा घोटाले से भी जुड़ी है, जिसमें जमीन अधिग्रहण के नाम पर करोड़ों की गड़बड़ी सामने आई थी।

3000 करोड़ के घोटाले की जांच

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED लगभग 3000 करोड़ रुपए से अधिक की गड़बड़ी की जांच कर रही है। जांच में कई अधिकारी, कारोबारी और नेताओं के नाम सामने आए हैं, ED की टीम ने छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैंक रिकॉर्ड और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की, जिससे पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व मामला: 166 आरोपियों ने आरोपों को नकारा, डिजिटल सबूतों पर टिकी जांच

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home