CG News: पेपर लीक मामले में फरार आरोपी पर इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की कार्रवाई

CG News: पेपर लीक मामले में फरार आरोपी पर इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की कार्रवाई

CG News: पेपर लीक मामले में फरार आरोपी पर इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी वेणुगोपाल उर्फ वेणु जंघेल पर रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।

गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

सिटी कोतवाली थाना में दर्ज इस मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम की धारा 4, 5 और 10 के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 के तहत केस दर्ज है। यह मामला 14 मार्च 2026 को सामने आए पेपर लीक प्रकरण से जुड़ा है।

पुलिस ने जनता से मांगी मदद

पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है। ऐसे में जो भी व्यक्ति उसकी गिरफ्तारी में मदद करेगा या पुख्ता सूचना देगा, उसे 5 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय डिप्टी पुलिस कमिश्नर द्वारा किया जाएगा।

छात्र राजनीति में उबाल

इस मामले को लेकर छात्र संगठन NSUI ने भी विरोध तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

जांच पर उठ रहे सवाल

NSUI के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि इतने गंभीर मामले में भी अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना जांच पर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि कहीं न कहीं बड़े मास्टरमाइंड को बचाने की कोशिश की जा रही है।

रिजल्ट से पहले बढ़ा दबाव

12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बीच यह मामला और संवेदनशील हो गया है। संगठन का कहना है कि जब परिणाम आ चुका है, तब भी मुख्य आरोपी का फरार रहना लाखों छात्रों के साथ अन्याय है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : CG News: CM विष्णु देव साय की कैबिनेट में लिए गए अहम निर्णय, जनकल्याण और विकास पर फोकस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *