CG News: छत्तीसगढ़ में भारतमाला घोटाले पर ED की रेड, भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों से कैश और दस्तावेज जब्त

CG News: छत्तीसगढ़ में भारतमाला घोटाले पर ED की रेड, भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों से कैश और दस्तावेज जब्त

CG News: छत्तीसगढ़ में भारतमाला घोटाले पर ED की रेड, भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों से कैश और दस्तावेज जब्त

CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबी और चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर छापेमारी की।

15 घंटे तक चली जांच

ED की टीम सोमवार सुबह करीब 6 बजे कुरूद स्थित घर पहुंची और देर रात करीब 1 बजे तक कार्रवाई जारी रही। करीब 15 घंटे चली इस छापेमारी में टीम ने कई अहम दस्तावेज, जमीन से जुड़े कागजात, एक मोबाइल और लगभग 8–9 लाख रुपये नकद जब्त किए।

घर को अंदर से लॉक कर जांच

छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। टीम ने घर को अंदर से लॉक कर लिया था, ताकि जांच के दौरान कोई व्यवधान न हो। इस दौरान भूपेंद्र चंद्राकर से लंबी पूछताछ भी की गई, इसी कड़ी में ED ने राइस मिलर रौशन चंद्राकर के यहां भी छापेमारी की। इससे पहले रायपुर और अभनपुर में भी कई जगहों पर कार्रवाई कर अहम दस्तावेज जुटाए जा चुके हैं।

500 करोड़ से ज्यादा घोटाले की आशंका

जांच में सामने आया है कि रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की अनियमितताओं की आशंका है।
• कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि घोषित किया गया
• मुआवजा कई गुना बढ़ाकर भुगतान किया गया
• एक ही जमीन को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर फर्जी भुगतान दिखाया गया

कैसे हुआ घोटाला?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, SDM, पटवारी और भू-माफिया के गठजोड़ ने दस्तावेजों में हेरफेर कर घोटाले को अंजाम दिया, करीब 43 करोड़ रुपये के घोटाले में 78 करोड़ का भुगतान दिखाया गया।

पहले भी हो चुकी कार्रवाई

इस मामले में पहले भी कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
• डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को सस्पेंड किया गया
• जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू पर भी कार्रवाई हुई
• 5 अधिकारियों पर 43 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी के आरोप

सियासी बयानबाजी तेज

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री द्वारा विधानसभा में मुद्दे उठाने के बाद यह कार्रवाई की गई है, जबकि भाजपा पर निशाना साधा गया है, भारतमाला परियोजना से जुड़े इस घोटाले में ED की लगातार कार्रवाई से साफ है कि जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में AI वीडियो विवाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित वीडियो पर FIR, महिला आयोग सख्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home