CG News: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तनाव, आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद छात्रों के बीच हिंसक झड़प

CG News: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तनाव, आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद छात्रों के बीच हिंसक झड़प

CG News: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तनाव, आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद छात्रों के बीच हिंसक झड़प

CG News: बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में लॉ विभाग के छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, जहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर भगवान राम, परशुराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद विवाद शुरू हुआ। एक छात्र द्वारा कथित रूप से विवादित टिप्पणी किए जाने पर अन्य छात्रों ने विरोध जताया।

हॉस्टल के बाहर हुआ जमावड़ा और झड़प

24 अप्रैल की रात विवादित चैट वायरल होने के बाद छात्र स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के सामने इकट्ठा हो गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई और छात्रों के बीच मारपीट की नौबत आ गई, यूनिवर्सिटी के केंद्रीय सुरक्षा अनुभाग ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्ट का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 छात्र हॉस्टल से निष्कासित

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अनुशासनहीनता के आरोप में 4 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एक आंतरिक कमेटी का गठन किया गया है, मामले को लेकर शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी का घेराव किया और दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन भी हुआ।

पहले से ही विवादों में रहा कैंपस

GGU कैंपस पहले भी कई विवादों में रह चुका है, जिसमें हॉस्टल विवाद, छात्रों की मौत के मामले और अन्य अनुशासन संबंधी घटनाएं शामिल हैं। इन घटनाओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं, यूनिवर्सिटी के मीडिया सेल के अनुसार, छात्रों की अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की गई है और जांच के बाद आगे की सख्त कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में लू का प्रकोप, मौसम विभाग ने हीटवेव और गर्म रातों को लेकर जारी की चेतावनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.