CG News: दुर्ग में सनसनीखेज हत्याकांड, आरक्षक की पत्नी और बेटे की मौत, दो बेटियां घायल

CG News: दुर्ग में सनसनीखेज हत्याकांड, आरक्षक की पत्नी और बेटे की मौत, दो बेटियां घायल

CG News: दुर्ग में सनसनीखेज हत्याकांड, आरक्षक की पत्नी और बेटे की मौत, दो बेटियां घायल

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती पर घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 वर्षीय बेटे की हत्या करने का आरोप है। इस घटना में परिवार की दो बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

घर में घुसकर हमला

घटना सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती सुबह के समय घर पहुंची, जब आरक्षक ललितेश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। उस समय घर में उनकी पत्नी रीना यादव, दो बेटियां और बेटा मौजूद थे।

घटना के वक्त परिवार घर पर था

बताया जा रहा है कि आरक्षक ललितेश यादव किसी काम से रेलवे स्टेशन गए हुए थे। इसी दौरान युवती घर पहुंची और परिवार के साथ सामान्य बातचीत के बाद अचानक हमला कर दिया।

दो बेटियों ने बचाई अपनी जान

हमले के दौरान एक बेटी किसी तरह घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी बाथरूम में छिपकर खुद को सुरक्षित रख पाई। दोनों बेटियां घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी युवती को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती और आरक्षक के बीच पहले से परिचय था। पुलिस इस संबंध के विभिन्न पहलुओं और संभावित विवाद की जांच कर रही है।

अधिकारी ने दी जानकारी

भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, इलाज के दौरान महिला और बच्चे की मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है, घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.