CG News: अंबिकापुर में भीषण अग्निकांड, प्लास्टिक और पटाखे की दुकान बनी आग का गोला

CG News: अंबिकापुर में भीषण अग्निकांड, प्लास्टिक और पटाखे की दुकान बनी आग का गोला

CG News: अंबिकापुर में भीषण अग्निकांड, प्लास्टिक और पटाखे की दुकान बनी आग का गोला

CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक प्लास्टिक और पटाखे की होलसेल दुकान में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दो मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह चपेट में आ गई और लगातार धमाकों से दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की कई टीमों के बावजूद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

दुकान से उठी आग

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां मुकेश प्लास्टिक नाम की होलसेल दुकान में लाखों रुपये का प्लास्टिक सामान और पटाखों का भारी स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने के कुछ ही देर में पटाखों में धमाके शुरू हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास का रिहायशी मकान भी इसकी चपेट में आ गया।

4 फायर ब्रिगेड, 25 टैंकर पानी, फिर भी आग बेकाबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 टीमें मौके पर पहुंचीं और अब तक 25 टैंकर पानी डाला जा चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। धुएं का गुबार 10 किलोमीटर दूर से भी देखा जा रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई और बयान

कलेक्टर अजीत वसंत ने जानकारी दी कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है और आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

लापरवाही या बड़ा खतरा?

वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह ज्वलनशील सामग्री का भंडारण गंभीर खतरा पैदा करता है।

मंत्री का बयान

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शहर की कई तंग गलियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पातीं, इसलिए नागरिकों को सड़क चौड़ीकरण में सहयोग करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा समय में बदलाव, अब सुबह 10 से 12:15 बजे तक होंगे एग्जाम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.