CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना पर कलेक्टर का एक्शन, लापरवाही पर निरस्तीकरण, मई तक पूर्ण करें सभी आवास

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना पर कलेक्टर का एक्शन, लापरवाही पर निरस्तीकरण, मई तक पूर्ण करें सभी आवास

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना पर कलेक्टर का एक्शन, लापरवाही पर निरस्तीकरण, मई तक पूर्ण करें सभी आवास

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है, कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर निगम और नगर पालिका अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए साफ निर्देश दिए कि आवास निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लापरवाही पर सीधे निरस्तीकरण

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि जो हितग्राही बार-बार समझाइश के बावजूद निर्माण कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनकी स्वीकृति तत्काल निरस्त की जाए। साथ ही सभी निकायों भिलाई, दुर्ग, चरोदा और रिसाली सहित नगर पंचायतों को मई तक की डेडलाइन दी गई है।

अंशदान देने वालों को प्राथमिकता

निर्देश दिए गए कि जिन हितग्राहियों ने अपना अंशदान जमा कर दिया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द आवास का पजेशन दिया जाए। वहीं, राशि लेने के बावजूद काम शुरू नहीं करने वालों से कारण पूछकर सुधार का मौका दिया जाए, अन्यथा पात्रता खत्म की जाए।

फील्ड में उतरें अधिकारी

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सिर्फ दफ्तर तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर जाकर निर्माण कार्य की निगरानी करें और तकनीकी समस्याओं का समाधान करें। ठेकेदारों को भी मैनपावर बढ़ाकर तेजी से काम पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

वार्डवार मॉनिटरिंग के निर्देश

बैठक में भिलाई आयुक्त राजीव पाण्डेय, दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल, चरोदा आयुक्त दशरथ राजपूत और रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा मौजूद रहे, कलेक्टर ने सभी आयुक्तों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वार्डवार समीक्षा कर लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराएं और नियमित फील्ड विजिट के जरिए प्रगति सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें : CG News: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 23 अप्रैल को होगी संयुक्त सुनवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.