CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: 2292 सहायक शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति, जल्द जारी होगा विज्ञापन
CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 5000 शिक्षकीय पदों की योजना का हिस्सा है।
2292 पदों पर होगी भर्ती
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, इस चरण में सहायक शिक्षक के कुल 2292 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें—
• 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए
• 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए
जल्द जारी होगा विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जल्द ही छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा, इसके साथ ही परीक्षा का पूरा सिलेबस भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अभ्यर्थी समय रहते तैयारी शुरू कर सकें।
कब होगी परीक्षा?
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। संभावित परीक्षा तिथि 11 अक्टूबर 2026 बताई जा रही है। इससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, चूंकि परीक्षा में अभी कुछ महीने का समय है, ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह तैयारी शुरू करने का सबसे अच्छा मौका है। सिलेबस जारी होते ही रणनीति बनाकर पढ़ाई शुरू करना फायदेमंद रहेगा।