CG News: दुर्ग में जमानत पर बाहर आए आरोपी की रील वायरल, पुलिस ने फिर थाने बुलाया

CG News: दुर्ग में जमानत पर बाहर आए आरोपी की रील वायरल, पुलिस ने फिर थाने बुलाया

CG News: दुर्ग में जमानत पर बाहर आए आरोपी की रील वायरल, पुलिस ने फिर थाने बुलाया

CG News: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां जमानत पर जेल से बाहर आए एक युवक की सोशल मीडिया रील ने उसे फिर सुर्खियों में ला दिया, आरोपी हर्ष साहू हाल ही में 17 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुआ था।

कैसे बना विवाद?

बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद हर्ष साहू थाने पहुंचा था, जहां उसने बाहर निकलते समय भोजपुरी गाने “आज जेल, कल बेल, परसो फिर वही खेल” पर एक रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल

यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज़ मिल गए। वीडियो में युवक रौब दिखाते हुए नजर आ रहा था, जिससे पुलिस की निगाह उस पर गई।

पुलिस की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा थाने बुलाया और उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई गई और सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचें, फिलहाल पुलिस ने उसे समझाइश देकर छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : CG News: कांकेर में पुलिस – नक्सली मुठभेड़, महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.