CG News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सरोज पांडेय का बयान, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, राजनीति में नया युग शुरू
CG News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक महिला आरक्षण को लेकर केवल राजनीति होती रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सत्ता में नेतृत्व देने की ऐतिहासिक पहल की है।
महिला आरक्षण पर क्या कहा?
सरोज पांडेय ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं केवल वोटर नहीं बल्कि नीति निर्धारण की भूमिका में भी आगे आएंगी।
राजनीति में नया बदलाव
उन्होंने कहा कि अधिनियम लागू होने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं संसद और विधानसभाओं में नजर आएंगी, यह कदम भारतीय राजनीति को नए युग में ले जाएगा और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करेगा।
15 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी कि 15 अप्रैल को रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में इस अधिनियम को लेकर बड़ा आयोजन होगा, इसमें महिलाओं, सामाजिक संगठनों और युवाओं की भागीदारी होगी।
जनजागरण कार्यक्रम भी होंगे
कार्यक्रम के तहत
• नारी शक्ति पदयात्रा
• बाइक और स्कूटी रैली
• सामाजिक व महिला सेलिब्रिटी की भागीदारी
• युवा एवं महिला मोर्चा के कार्यक्रम
जैसे आयोजन किए जाएंगे।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह हर अच्छे कार्य की आलोचना करती है, इसलिए जनता ने उसे नकार दिया है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस धीरे-धीरे देश की राजनीति से कमजोर हो रही है।