CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विवाद, रायपुर वार्ड अध्यक्षों की सूची रद्द, PCC ने दिखाया सख्त रुख

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विवाद, रायपुर वार्ड अध्यक्षों की सूची रद्द, PCC ने दिखाया सख्त रुख

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विवाद, रायपुर वार्ड अध्यक्षों की सूची रद्द, PCC ने दिखाया सख्त रुख

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर कांग्रेस द्वारा वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी करने के बाद संगठन में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कुछ ही घंटों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने इस सूची को रद्द कर दिया, प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति और स्वीकृति के जारी की गई यह सूची नियमों के खिलाफ है। इसलिए इसे अवैधानिक मानते हुए तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

संगठनात्मक अनुशासन पर सख्ती

पीसीसी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर निर्णय लेने से पहले प्रदेश नेतृत्व की अनुमति अनिवार्य है। इससे संगठनात्मक अनुशासन और नियंत्रण को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

दबाव में लिया गया फैसला

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिलों को 15 अप्रैल तक नई कार्यकारिणी बनाने का निर्देश दिया था। इसी दबाव में रायपुर शहर कांग्रेस ने 66 वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस संगठन के भीतर चल रहे असंतोष और समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है। कई जिलों में अब तक कार्यकारिणी गठन न होने पर नाराजगी भी सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर सेंट्रल जेल से वायरल हुआ ‘डॉन स्टाइल’ रील कांड, जेल व्यवस्था पर उठे सवाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.