CG News: कोरबा में जूस सेंटर की बर्फ में मृत मेंढक मिलने से हड़कंप

CG News: कोरबा में जूस सेंटर की बर्फ में मृत मेंढक मिलने से हड़कंप

CG News: कोरबा में जूस सेंटर की बर्फ में मृत मेंढक मिलने से हड़कंप

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के घंटाघर चौपाटी क्षेत्र में एक सोडा-गन्ना जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। घटना तब हुई जब संचालक जूस में डालने के लिए बर्फ तोड़ रहा था।

ग्राहकों की प्रतिक्रिया

बर्फ में मृत मेंढक देखने के बाद ग्राहक और लोग हैरान रह गए। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा मौके पर पहुंचे और मेंढक को बाहर निकाला, ग्राहकों का कहना है कि यह लापरवाही बेहद खतरनाक है। उन्होंने खाद्य-औषधि विभाग और नगर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

बर्फ की स्रोत की जानकारी

बताया गया कि बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी। डिपो संचालक D Gupta ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं कि मृत मेंढक वाली बर्फ किस फैक्ट्री से आई थी, खाद्य-औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और शहर की सभी बर्फ फैक्ट्रियों की पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम खेती मामला, निलंबित कृषि अधिकारी बहाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *