CG News: राज्यसभा में सांसद फूलोदेवी नेताम ने छत्तीसगढ़ में रेल सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की
CG News: सांसद फूलोदेवी नेताम ने राज्यसभा के शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइनों और ट्रेनों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पेंड्रा रोड-अमरकंटक-डिंडोरी-मंडला-घंसौर-लखनादौन-गोटेगांव (श्रीधाम) रेल लाइन को अहम बताया। इस मार्ग से आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
ट्रेनों के विस्तार की मांग
सांसद फूलोदेवी नेताम ने बिलासपुर को CTCE Plan-2030 में शामिल करने की मांग की। इसके अलावा रायपुर-सिकंदराबाद और नागपुर-मुंबई दुरंतो ट्रेन का विस्तार बिलासपुर तक करने का प्रस्ताव रखा। कोरबा में पिटलाइन शुरू करने, कोरबा-बीकानेर एक्सप्रेस संचालन और कोरबा-नई दिल्ली सीधी ट्रेन की भी मांग की।
AIIMS रायपुर में डॉक्टर और स्टाफ की कमी
सांसद फूलोदेवी नेताम ने राज्यसभा में AIIMS रायपुर में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया। संस्थान में 305 डॉक्टर के पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 190 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और सर्जरी विभाग में सबसे ज्यादा कमी है। नर्सिंग, तकनीकी और प्रशासनिक स्टाफ में भी 1,497 पद खाली हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग
सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं और ऑपरेशन और जांच में देरी हो रही है। गंभीर मरीजों को बेड न मिलने के कारण भर्ती तक नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की कि AIIMS रायपुर में खाली पदों को जल्द भरा जाए और बेड संख्या बढ़ाई जाए, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
क्षेत्रीय विकास पर असर
सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि नई रेल लाइनों और ट्रेनों के विस्तार से छत्तीसगढ़ के पिछडेह और आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ेगी। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और रेलवे कनेक्टिविटी से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।