CG News: खाड़ी संकट का असर: खाद्य तेल और डिस्पोजल सामान महंगे, बाजार में बढ़ी चिंता

CG News: खाड़ी संकट का असर: खाद्य तेल और डिस्पोजल सामान महंगे, बाजार में बढ़ी चिंता

CG News: खाड़ी संकट का असर: खाद्य तेल और डिस्पोजल सामान महंगे, बाजार में बढ़ी चिंता

CG News: खाद्य तेल की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिला है। थोक बाजार के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में तेल के दाम 140 से 300 रुपये प्रति टिन तक बढ़ गए हैं, खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर सप्लाई पर पड़ा है। समुद्री मार्ग प्रभावित होने और माल ढुलाई महंगी होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

कच्चे तेल की कीमतों का असर

क्रूड ऑयल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और पैकेजिंग लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर खाद्य तेल और अन्य उत्पादों पर दिख रहा है, पाम ऑयल और सोयाबीन ऑयल की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण भारत में भी इनके दाम तेजी से बढ़े हैं।

डिस्पोजल और प्लास्टिक भी महंगे

प्लास्टिक से बने डिस्पोजल सामान की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। एक बंडल पर 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, बाजार में लॉकडाउन जैसी अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा सामान खरीद रहे हैं, जिससे मांग और कीमत दोनों बढ़ रहे हैं, भारत में खाद्य तेल की खपत ज्यादा है, जबकि उत्पादन सीमित है। ऐसे में पाम, सोयाबीन और अन्य तेलों के लिए विदेशों पर निर्भरता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में प्रदूषण फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण फैलाने वाले 30 उद्योग बंद, लाखों का जुर्माना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *