CG News: IPL मैचों की मेजबानी को तैयार रायपुर, सुविधाओं और सुरक्षा पर फोकस

CG News: IPL मैचों की मेजबानी को तैयार रायपुर, सुविधाओं और सुरक्षा पर फोकस

CG News: IPL मैचों की मेजबानी को तैयार रायपुर, सुविधाओं और सुरक्षा पर फोकस

CG News: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के तहत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने दो मैच खेलेगी, पहला मैच 10 मई को मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी का होगा और दूसरा मैच 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच होगा.

स्टार खिलाड़ियों का जमावड़ा

इन मुकाबलों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे, केकेआर के मैच को लेकर यह भी चर्चा है कि, टीम के मालिक शाहरुख खान भी रायपुर आ सकते हैं.

स्टेडियम में बढ़ेंगी सुविधाएं

मैचों को देखते हुए स्टेडियम में दर्शकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं,
• गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी की सीटों में सुधार
• वीआईपी सीटों की संख्या में इजाफा
• बेहतर दर्शक अनुभव

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, खासतौर पर विराट कोहली की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे.

रायपुर को मैच मिलने की वजह

जब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अनिश्चितता बनी हुई थी, तब आरसीबी ने रायपुर में मैच खेलने का वादा किया था। बाद में स्थिति सामान्य होने के बावजूद टीम ने अपना वादा निभाया, रायपुर में आखिरी बार 2016 में आईपीएल मैच खेले गए थे, जब दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) ने यहां मुकाबले खेले थे, इसके बाद से फैंस आईपीएल की वापसी का इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें : CG News: कोंडागांव में अनोखी शादी, युवक ने एक ही मंडप में दो लड़कियों के साथ लिए सात फेरे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.