CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 सफल: 9235 प्रतिभागी, विदेशी धावकों के साथ सरेंडर्ड नक्सलियों की भागीदारी

CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 सफल: 9235 प्रतिभागी, विदेशी धावकों के साथ सरेंडर्ड नक्सलियों की भागीदारी

CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 सफल: 9235 प्रतिभागी, विदेशी धावकों के साथ सरेंडर्ड नक्सलियों की भागीदारी

CG News: 22 मार्च को आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में देश-विदेश के हजारों धावकों ने हिस्सा लिया, इस आयोजन में सरेंडर्ड नक्सलियों की भागीदारी ने मुख्यधारा से जुड़ने का सकारात्मक संदेश दिया.

9 हजार से ज्यादा प्रतिभागी शामिल

मैराथन में कुल 9,235 एथलीट शामिल हुए, जिनमें बस्तर संभाग से 8,127, अन्य राज्यों से 202 और 120 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल रहे, इथोपिया और केन्या के धावकों ने प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर दिया, इस बार 2,313 महिला एथलीट ने भी भाग लिया, वहीं 200 से अधिक सरेंडर्ड नक्सलियों की भागीदारी ने समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया.

42KM फुल मैराथन मुख्य आकर्षण

मैराथन की सबसे बड़ी आकर्षण 42 किमी की फुल मैराथन रही, जो जगदलपुर के लालबाग मैदान से शुरू होकर चित्रकोट जलप्रपात तक संपन्न हुई, इसके अलावा 21, 10 और 5 किमी की दौड़ भी आयोजित हुई, प्रतियोगिता में कुल 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई, “बस्तर कैटेगरी” जोड़ने से स्थानीय खिलाड़ियों को विशेष अवसर मिला, वहीं उनके लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क रखा गया.

बाइक रैली और आयोजन की तैयारी

कार्यक्रम से पहले भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें केदार कश्यप भी शामिल हुए, आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं, मैराथन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहा, वैकल्पिक मार्गों से लोगों की आवाजाही सुनिश्चित की गई और आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई, प्रशासन और जनता के सहयोग से बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग में दर्दनाक घटना: भाई की डांट से नाराज 10 साल की बच्ची ने की आत्महत्या

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.