CG News: मैनपुर में इंसानियत शर्मसार! खाट पर ढोकर अस्पताल पहुंचाया मरीज

CG News: मैनपुर में इंसानियत शर्मसार! खाट पर ढोकर अस्पताल पहुंचाया मरीज

CG News: मैनपुर में इंसानियत शर्मसार! खाट पर ढोकर अस्पताल पहुंचाया मरीज

CG News:  मैनपुर क्षेत्र में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था उजागर हुई जब 60 वर्षीय मनू राम को खाट में लादकर 17 किमी पैदल ले जाना पड़ा। एंबुलेंस नहीं मिलने से परिजन परेशान रहे। बाद में जिला अस्पताल में स्ट्रोक की पुष्टि हुई। घटना के बाद स्थानीय लोग स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।

17 किमी खाट पर ढोकर ले गए मरीज

मैनपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति एक बार फिर सामने आई। कमार जनजाति के 60 वर्षीय मनू राम अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें खाट में लादकर करीब 17 किलोमीटर पहाड़ी रास्ते से नीचे उतारा। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें कुल्हाडीघाट मुख्यालय तक लाया गया, लेकिन यहां भी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी।

निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया

एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण परिजनों को मजबूरी में निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा और मनू राम को मैनपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में बीएमओ गजेन्द्र ध्रुव ने पहले अनभिज्ञता जताई, बाद में बताया कि मरीज को हाई बीपी और पैरालिसिस अटैक हुआ था तथा परिजनों ने एंबुलेंस के लिए कॉल नहीं किया होगा।

जिला अस्पताल में स्ट्रोक की पुष्टि

जिला अस्पताल में डॉक्टर हरीश चौहान ने बताया कि मनू राम को दोपहर में भर्ती किया गया और उन्हें स्ट्रोक के कारण दाहिने हिस्से में लकवा मार चुका है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग पहाड़ी इलाकों में बेहतर इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: CG News: छत्तीसगढ़ में धर्म बिल पर सियासी तूफान, विपक्ष का जोरदार विरोध

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *