CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के सुरक्षित आत्मसमर्पण और पुनर्वास की योजना का किया खुलासा
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलने की संभावना है, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया है कि, मार्च के पहले सप्ताह में कई बड़े नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं, 3 मार्च तक बीबीएम (बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद) डिवीजन के 15 से अधिक नक्सली छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं, इसे राज्य की पुनर्वास नीति की सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

पत्र लिखकर जताई आत्मसमर्पण की इच्छा
गृहमंत्री ने बताया कि, पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो सचिव विकास ने पत्र लिखकर आत्मसमर्पण की इच्छा जताई है, पत्र में सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर रेडियो संदेश जारी करने का अनुरोध भी किया गया है.

पुनर्वास और रोजगार की तैयारियाँ
गृहमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार पहले से ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ठोस नीति पर काम कर रही है, वन क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वन उपज और अन्य साधनों से आजीविका सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जा रही है.
सुरक्षित वापसी और सम्मानजनक जीवन
विजय शर्मा ने कहा कि, वे शीघ्र ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर वीडियो संदेश जारी करेंगे, सरकार का उद्देश्य है कि, मुख्यधारा में लौटने वाले लोगों को स्थायी और सम्मानजनक जीवन मिले, राज्य में लगातार हो रहे आत्मसमर्पण को सुरक्षा और विकास के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.