CG News: छत्तीसगढ़ में धार्मिक और पर्यटन केंद्र को नया आयाम देने जा रही 51 फीट ऊँची श्रीराम प्रतिमा

CG News: छत्तीसगढ़ में धार्मिक और पर्यटन केंद्र को नया आयाम देने जा रही 51 फीट ऊँची श्रीराम प्रतिमा

CG News: छत्तीसगढ़ में धार्मिक और पर्यटन केंद्र को नया आयाम देने जा रही 51 फीट ऊँची श्रीराम प्रतिमा

CG News: माता कौशल्या धाम में भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊँची भव्य वनवासी स्वरूप प्रतिमा जल्द ही स्थापित की जाएगी, यह प्रतिमा सेंड मिंट स्टोन से निर्मित की गई है और इसे राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा द्वारा ग्वालियर स्थित सेंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में महीनों की मेहनत और बारीक शिल्पकारी से तैयार किया गया है.

51 Feet Ram Murti Reaches Raipur | Chhattisgarh Govt Statue Delivery

प्रतिमा में दर्शाए गए संदेश

प्रतिमा में भगवान श्रीराम को वनवासी रूप में दर्शाया गया है, जिसमें वे धनुष-बाण धारण किए हैं, यह संयम, मर्यादा और त्याग के प्रतीक के रूप में दिखाई देंगे, इसे मजबूत और टिकाऊ सेंड मिंट स्टोन से बनाया गया है ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित और आकर्षक बनी रहे.

51 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा बनी तैयार, पेमेंट अटका तो मूर्तिकारों ने  भेजने से किया इंकार — चंदखुरी धाम में देरी से स्थापना - Aaj Ki Jandhara

श्रीराम वनगमन पथ परियोजना

छत्तीसगढ़ सरकार की श्रीराम वनगमन पथ परियोजना के तहत इससे पहले भी प्रमुख स्थलों पर भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जिनमें शिवरीनारायण मंदिर और सीता रसोई शामिल हैं, नई 51 फीट ऊँची प्रतिमा की उत्कृष्टता को देखते हुए इसका निर्माण भी दीपक विश्वकर्मा को सौंपा गया.

चंद्रखुरी का महत्व और पर्यटन बढ़ावा

चंद्रखुरी को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, क्योंकि माता कौशल्या का मायका यहीं स्थित है, नई विराट प्रतिमा के स्थापना के बाद यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण पहचान प्राप्त करेगा.

राज्य सरकार की पहल और स्थानीय तैयारी

राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, स्थापना समारोह को भव्य बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, मंदिर समिति और श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हुए हैं, इस पहल से क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद सड़क पर हुई मारपीट, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर माहौल शांत किया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *