CG News: रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद सड़क पर हुई मारपीट, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर माहौल शांत किया

CG News: रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद सड़क पर हुई मारपीट, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर माहौल शांत किया

CG News: रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद सड़क पर हुई मारपीट, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर माहौल शांत किया

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित ‘बिस्मिल की महफिल’ इवेंट के समाप्त होने के बाद तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पर जमकर हंगामा हुआ, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कारों की आपसी टक्कर से विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम से लौट रहे कुछ युवकों की कारें आपस में टकरा गईं, जिससे कहासुनी और झगड़ा हो गया.

रायपुर में बिस्मिल की महफिल के बाद आधी रात सड़क पर बवाल, कारों की टक्कर से  शुरू हुआ विवाद, DCP ने संभाली स्थिति

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही डीसीपी सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचे, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और हंगामा कर रहे कई युवकों को हिरासत में लिया, कार्रवाई शुरू होते ही कुछ युवक मौके से फरार हो गए.

हिरासत और अतिरिक्त सुरक्षा

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए कुछ युवकों ने तेलीबांधा थाने में भी हंगामा किया, स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया और माहौल को शांत कराया गया, मामले में पुलिस जांच कर रही है और उम्मीद है कि शाम तक पूरी घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी मीडिया को दी जाएगी.

कानून और निष्पक्ष कार्रवाई

देर रात की यह घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, बताया जा रहा है कि, विवाद में शामिल कुछ युवक प्रभावशाली परिवारों से जुड़े हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि, कानून सभी के लिए समान है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.