CBSE ने प्रिंसिपल्स के लिए लॉन्च किया नया OSM डैशबोर्ड, मॉक इवैल्यूएशन पूरा करने के निर्देश

CBSE ने प्रिंसिपल्स के लिए लॉन्च किया नया OSM डैशबोर्ड, मॉक इवैल्यूएशन पूरा करने के निर्देश

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने ऑनलाइन स्कैन मार्किंग (OSM) प्रणाली के तहत उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन की तैयारी को लेकर नया अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों के शिक्षकों को OSM पोर्टल पर लॉग-इन कर अनिवार्य रूप से मॉक इवैल्यूएशन (प्रैक्टिस सेशन) पूरा करने का निर्देश दिया है।

शिक्षकों को भेजे जा रहे लॉग-इन क्रेडेंशियल

CBSE शिक्षकों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर लॉग-इन डिटेल भेज रहा है, जबकि OTP OASIS में दर्ज मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो रहा है। हालांकि, जिन शिक्षकों की OASIS में ई-मेल या मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं, उन्हें लॉग-इन में कठिनाई आ रही है।

प्रिंसिपल/HoS के लिए नया OSM डैशबोर्ड

स्कूल स्तर पर निगरानी को मजबूत करने के लिए CBSE ने प्रिंसिपल और हेड ऑफ स्कूल (HoS) के लिए विशेष OSM डैशबोर्ड विकसित किया है। इसके माध्यम से वे देख सकेंगे-

  • कुल कितने शिक्षक मूल्यांकनकर्ता के रूप में पंजीकृत हैं

  • कितनों ने मॉक इवैल्यूएशन पूरा कर लिया

  • कितनों ने लॉग-इन किया, लेकिन सेशन अधूरा छोड़ा

  • कितनी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ

  • कितने शिक्षक अब तक लॉग-इन नहीं हुए

इससे प्रिंसिपल्स को कमियां पहचानने और शिक्षकों को समय पर मार्गदर्शन देने में मदद मिलेगी।

OASIS डिटेल अपडेट की सुविधा

डैशबोर्ड में उपलब्ध OASIS लिंक के जरिए प्रिंसिपल शिक्षक की ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। अपडेट के लगभग छह घंटे बाद नई लॉग-इन जानकारी संबंधित शिक्षक को ई-मेल और OTP के माध्यम से भेज दी जाएगी।

CBSE ने स्पष्ट किया है कि सही संपर्क विवरण OSM प्लेटफॉर्म तक निर्बाध पहुंच के लिए आवश्यक हैं।

क्या है OSM प्रणाली?

OSM (Online Scan Marking) एक डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली है, जिसमें उत्तरपुस्तिकाओं को स्कैन कर ऑनलाइन जांचा जाता है। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और त्रुटि-न्यून बनती है। मैन्युअल हैंडलिंग कम होने से परिणाम प्रक्रिया भी अधिक सुरक्षित होती है।

नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

CBSE ने सभी स्कूलों को डैशबोर्ड नियमित रूप से मॉनिटर करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कक्षा 11 और 12 पढ़ाने वाले शिक्षक शीघ्र मॉक इवैल्यूएशन पूरा करें, ताकि मुख्य परीक्षा मूल्यांकन के लिए वे पूरी तरह तैयार रहें।

यह भी पढ़ें : CG News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के बाद सियासी संग्राम, भूपेश बघेल ने सीएम योगी को घेरा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.