बस्तर में फाइलेरिया नियंत्रण अभियान: कलेक्टर और जिला पंचायत CEO ने खुद खाई दवा, छात्रों से किया संवाद

बस्तर में फाइलेरिया नियंत्रण अभियान: कलेक्टर और जिला पंचायत CEO ने खुद खाई दवा, छात्रों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों मोर्चों पर प्रशासन सक्रिय नजर आया। कलेक्टर आकाश छिकारा और जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन ने तोकापाल और बास्तानार विकासखंड का दौरा किया।

अधिकारियों ने खुद खाई फाइलेरिया की दवा

स्वास्थ्य शिविर में फाइलेरिया नियंत्रण अभियान के तहत दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर और जिला पंचायत CEO ने स्वयं फाइलेरिया नियंत्रण की दवा डीईसी (डायइथाइलकार्बामाज़ीन) और कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल का सेवन किया।

अधिकारियों ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन पूरी तरह सुरक्षित और आवश्यक है। लोगों से अपील की गई कि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रांति में न आएं और नियमित रूप से दवा लें।

स्कूली बच्चों से भी की मुलाकात

दौरे के दौरान दोनों अधिकारी मावलीभाटा हाईस्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों से संवाद कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर आकाश छिकारा ने छात्रों से कहा कि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें, उत्तर पुस्तिका में साफ-सुथरा लेखन रखें और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें।

बोर्ड परीक्षा के लिए दिए अहम सुझाव

  • रोजाना 6 से 8 घंटे नियमित अध्ययन करें

  • समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें

  • सकारात्मक सोच बनाए रखें

  • उत्तर लिखते समय स्पष्ट और सुसंगत प्रस्तुति रखें

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करने की सलाह दी, ताकि वे बेहतर परिणाम हासिल कर सकें।

यह भी पढ़े : CG News: कोरबा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन और 700 घनमीटर रेत जब्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home