MP News: मध्यप्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई सुविधा, अब मंत्रियों से सीधे मिल सकेंगे कार्यकर्ता

MP News: मध्यप्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई सुविधा, अब मंत्रियों से सीधे मिल सकेंगे कार्यकर्ता

MP News: मध्यप्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई सुविधा, अब मंत्रियों से सीधे मिल सकेंगे कार्यकर्ता

MP News: मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अब एक नई सुविधा शुरू की गई है, अक्सर कार्यकर्ता अपने काम के लिए मंत्रियों और अफसरों के चक्कर काटते थे, लेकिन अब प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहल पर हर सप्ताह मंत्री भाजपा कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे.

फरवरी माह के लिए ड्यूटी टाइमटेबल

नए टाइमटेबल के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, प्रत्येक दिन मंत्री के साथ प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो संबंधित मामलों के निराकरण में मदद करेंगे.

फरवरी महीने में मंत्रियों की ड्यूटी शेड्यूल

• 2 फरवरी, सोमवार: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, गौतम टेटवाल, मनीषा सिंह
• 3 फरवरी, मंगलवार: राकेश सिंह, दिलीप अहिरवार, राजेन्द्र सिंह
• 4 फरवरी, बुधवार: विश्वास सारंग, लखन पटेल, डॉ. नंदिता पाठक
• 5 फरवरी, गुरुवार: कैलाश विजयवर्गीय, प्रतिमा बागरी, जयदीप पटेल
• 6 फरवरी, शुक्रवार: विजय शाह, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, क्षितिज भट्ट
• 9 फरवरी से 27 फरवरी: अन्य मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों की ड्यूटी

जिला स्तर पर भी सुविधाएं

भाजपा के जिला पदाधिकारी भी अपने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे, यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि कार्यालय में बैठकर सीधे आम कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो सके.

इस पहल का उद्देश्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य है,

• कार्यकर्ताओं को मंत्रियों और अफसरों तक सीधी पहुँच प्रदान करना,
• समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना,
• संगठन की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला ने छत्तीसगढ़ में कायम किया रिकॉर्ड

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home