CG News: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती स्थगित, अब होगी केंद्रीयकृत परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती स्थगित, अब होगी केंद्रीयकृत परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती स्थगित, अब होगी केंद्रीयकृत परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।

अब राज्य स्तर पर होगी भर्ती परीक्षा

नई व्यवस्था के तहत आत्मानंद स्कूलों में भर्ती जिला स्तर पर नहीं होगी। इसके बजाय पूरे प्रदेश के लिए एक केंद्रीयकृत भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लिया गया निर्णय

शिक्षा विभाग का मानना है कि केंद्रीकृत भर्ती प्रणाली लागू होने से चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही प्रदेशभर के अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सकेगा और भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता आएगी।

शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों पद प्रभावित

यह निर्णय आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के साथ-साथ अन्य गैर-शैक्षणिक पदों पर होने वाली संविदा नियुक्तियों पर भी लागू होगा। फिलहाल सभी जिलों में जारी भर्ती प्रक्रियाओं को रोक दिया गया है।

मेरिट सूची के आधार पर नाम

नई प्रणाली में परीक्षा आयोजित होने के बाद राज्य स्तर पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद संबंधित जिलों को चयनित अभ्यर्थियों की सूची भेजी जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इस फैसले के बाद कलेक्टरों और जिला प्रशासन के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रियाएं अब नहीं चलेंगी। सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं और भर्ती से जुड़ी आगे की कार्रवाई रोकने को कहा गया है।

जल्द जारी हो सकता है नया भर्ती कार्यक्रम

भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर नए परीक्षा कार्यक्रम पर है। माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही परीक्षा और भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक नई परीक्षा तिथि या कैलेंडर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इस निर्णय को राज्य में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: PM आवास योजना को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आवास निर्माण के लिए 2677 करोड़ रुपये जारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home