Maharashtra News: बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 की मौत, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Maharashtra News: बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 की मौत, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Maharashtra News: बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 की मौत, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 66 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया है, बुधवार सुबह 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, विमान रनवे से फिसल गया और उसमें भीषण आग लग गई, इस हादसे में अजित पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर की भी जान चली गई है.

बेहद स्तब्ध और परेशान करने वाली है यह खबर', अजित पवार के निधन पर कांग्रेस  अध्यक्ष खड़गे, राहुल और प्रियंका ने दुख जताया

खराब विजिबिलिटी और लैंडिंग की कोशिश

महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के अनुसार, विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था, उस समय विजिबिलिटी लगभग 2,000 मीटर थी, पहली कोशिश में रनवे स्पष्ट न दिखने के कारण पायलट ने विमान को फिर से ऊंचाई पर ले जाने का फैसला किया, दूसरी बार जब रनवे-11 पर लैंडिंग की कोशिश की गई, तब विमान अनियंत्रित होकर फिसल गया। चौंकाने वाली बात यह है कि, पायलट ने ‘मेडे’ (Mayday) जैसा कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था.

बड़ी खबर: प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन, DGCA  ने की पुष्टि | Ajit Pawar Death

परिवार और समर्थकों में शोक

दुर्घटना के समय उनके चाचा और दिग्गज नेता शरद पवार मुंबई में थे, जबकि सुप्रिया सुले दिल्ली में थीं, खबर मिलते ही पूरा परिवार बारामती के लिए रवाना हो गया है, अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा है, जहाँ लोग अपने नेता को खोने के गम में रोते-बिलखते देखे गए.

राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक

इस भीषण त्रासदी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है, अजित पवार बारामती में पंचायत चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे, इस घटना ने पूरे देश और प्रदेश के राजनीतिक गलियारों को स्तब्ध कर दिया है.

यह भी पढ़ें : Delhi News: UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, जनरल कैटेगरी के छात्रों का विरोध तेज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.