CG News: 77वां गणतंत्र दिवस: बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का ऐलान

CG News: 77वां गणतंत्र दिवस: बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का ऐलान

CG News: 77वां गणतंत्र दिवस: बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और गौरव के साथ मनाया गया, बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली.

शहीदों के परिजनों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों और पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया, इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस बल को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का पदक देने की घोषणा की.

बिलासपुर में सीएम साय ने फहराया तिरंगा: बोले- संविधान, लोकतंत्र और सुशासन  के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प

संविधान ही लोकतंत्र की आत्मा: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, भारत का संविधान समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव है, सरकार संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के मार्ग पर चलते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है.

गणतंत्र दिवस आत्मचिंतन का दिन

सीएम साय ने कहा कि, यह दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को स्मरण करने का अवसर है, उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बाबा गुरु घासीदास जी को नमन करते हुए, “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को संविधान की आत्मा बताया.

बिलासपुर में पहली बार सीएम साय ने फहराया तिरंगा: कहा– रायपुर IT-AI, फार्मा  और मेडिकल हब बनेगा, मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त होगा छत्तीसगढ़ - Khabar ...

25 वर्षों की विकास यात्रा और नई विधानसभा

मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ ने राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाई है, उन्होंने बताया कि, नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जो छत्तीसगढ़ी संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक है.

नक्सलवाद अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री ने कहा कि, माओवादी हिंसा लोकतंत्र के लिए चुनौती रही है, लेकिन सुरक्षा बलों के साहस और केंद्र सरकार के सहयोग से अब यह अंतिम चरण में है, उन्होंने भरोसा जताया कि, मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होगा.

किसान, महिला और श्रमिक सशक्तिकरण पर जोर

सीएम साय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के किसानों को देश में धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए दिए जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि, नई शिक्षा नीति के तहत स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर और स्थानीय भाषा में पढ़ाई को बढ़ावा दिया गया है, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है.

औद्योगिक विकास और एआई भविष्य की दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि, नई औद्योगिक नीति के तहत 7.83 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, नवा रायपुर को आईटी, एआई और मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, मुख्यमंत्री ने बताया कि, वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर प्रदेशभर में सामूहिक गायन हुआ, जिसमें सुकमा से मनेंद्रगढ़ तक नागरिकों की भागीदारी रही,

विकसित छत्तीसगढ़ का आह्वान

समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, विभिन्न विभागों की झांकियों ने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को जीवंत रूप में दर्शाया, मुख्यमंत्री ने स्व. लक्ष्मण मस्तूरिया की कविता के माध्यम से जनभागीदारी का संदेश देते हुए कहा कि, विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सभी के सहयोग से ही संभव है.

यह भी पढ़ें : कर्तव्य पथ पर दिखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय विरासत, डिजिटल संग्रहालय की झांकी ने लूटा दिल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sonbahis girişsonbahissonbahis güncelgameofbetvdcasinomatbetgrandpashabetgrandpashabetエクスネスMeritbetmeritbet girişMeritbetVaycasinoBetasusBetkolikMeritbetmeritbetMeritbet girişMeritbetgiftcardmall/mygiftkomutantestkomutantest girişpanelpanel girişkomutankomutan girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişbetciobetcioromabetromabetromabetteosbetteosbetbetnisalobetbetrasonbahisrinabetcasinomilyonjojobetjojobetalobetalobetromabetromabetbetsmovebetsmoveartemisbetartemisbetlunabetlunabetceltabetceltabetteosbetteosbetroketbetroketbetbetkolikbetkolikmeritbetjojobetjojobetalobetalobetromabetromabetbetsmovebetsmoveartemisbetartemisbetlunabetlunabetteosbetteosbethttps://m.betsiteleri-canli-bahis.vip/https://rodrigocornejo.es/celtabetceltabetroketbetroketbetbetkolikbetkolikkingbettingkingbettingromabetromabet girişkulisbetkulisbet giriştrendbettrendbet girişibizabetibizabet girişextrabetextrabet girişgalabetgalabet girişpradabetpradabet girişsonbahissonbahis girişalobetalobet girişkingroyalkingroyalkingroyalkingroyalorisbetorisbetbetnanobetnano