CG News : सेक्स सीडी कांड में भूपेश बघेल की बढ़ीं मुश्किलें, सेशन कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला

CG News : सेक्स सीडी कांड में भूपेश बघेल की बढ़ीं मुश्किलें, सेशन कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला

CG News : सेक्स सीडी कांड में भूपेश बघेल की बढ़ीं मुश्किलें, सेशन कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला

CG News : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक बार फिर कानूनी झटका लगा है। रायपुर सेशन कोर्ट ने CBI की याचिका स्वीकार करते हुए निचली अदालत द्वारा दिए गए आरोपमुक्ति के आदेश को रद्द कर दिया है। अब इस मामले में भूपेश बघेल के खिलाफ दोबारा मुकदमा चलेगा और उन्हें नियमित रूप से कोर्ट में पेश होना होगा।

क्या है पूरा मामला

यह मामला 27 अक्टूबर 2017 का है, जब भूपेश बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित आपत्तिजनक सीडी मीडिया के सामने पेश की थी। आरोप था कि इसमें तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत से जुड़ा अश्लील वीडियो है। इसके बाद राजनीति में विवाद बढ़ा और CBI जांच शुरू हुई। भूपेश बघेल ने हमेशा खुद को निर्दोष बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

राजनीति में फिर बढ़ी हलचल

सेशन कोर्ट के इस फैसले से छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। लंबे समय से चल रहे इस केस में अब एक बार फिर कानूनी प्रक्रिया तेज होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी सुनवाई न केवल भूपेश बघेल की कानूनी स्थिति बल्कि राज्य की राजनीतिक दिशा पर भी असर डाल सकती है।

यह भी पढ़े : CG News : रायपुर साहित्य उत्सव में छाया जशपुर का ‘जशप्योर’, महुआ उत्पाद बने लोगों की पसंद

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *