Bijapur Boat Accident News: बीजापुर में बड़ा हादसा, नाव पलटने से एक ही परिवार के चार लोग लापता

Bijapur Boat Accident News: बीजापुर में बड़ा हादसा, नाव पलटने से एक ही परिवार के चार लोग लापता

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी पर बड़ा हादसा हुआ है. उसपरी झिल्ली घाट पर साप्ताहिक बाजार से लौटते समय नाव पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग लापता हो गए. नाव में सवार एक महिला को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया. घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार को इंद्रावती नदी पर दर्दनाक हादसा सामने आया. उसपरी झिल्ली घाट के पास नदी पार कर रहे ग्रामीणों की नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई. नाव में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक ग्रामीण पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे. सभी साप्ताहिक बाजार से जरूरी सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे.

हादसे के दौरान एक महिला को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक ही परिवार के चार सदस्य तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नगर सैनिकों की टीम मोटरबोट के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गई.
भैरमगढ़ के एसडीएम विकास सर्वे ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटनास्थल के लिए भेज दिया गया है. लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है. प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की है.

फिलहाल लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. नदी का जलस्तर और तेज बहाव राहत कार्य में चुनौती बना हुआ है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और रेस्क्यू अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

यह भी पढ़ें : MP News : मध्य प्रदेश में फार्मा सेक्टर को नई रफ्तार, सैंडोज़ कंपनी के साथ निवेश पर हुई उच्चस्तरीय बातचीत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
panel21.com - panel21 Resources and Information.