Republic Day से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI-जैश का ‘26-26’ प्लान बेनकाब

Republic Day से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI-जैश का ‘26-26’ प्लान बेनकाब

गणतंत्र दिवस से पहले देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने एक गंभीर आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की खतरनाक योजना को नाकाम किया है। इस पूरे षड्यंत्र को ‘26-26’ नाम का कोड दिया गया था, जो गणतंत्र दिवस को निशाना बनाने की ओर इशारा करता है।

खुलासे के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

कश्मीर से राजधानी दिल्ली तक अलर्ट

इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों का मुख्य फोकस जम्मू-कश्मीर था, जहां एक साथ कई हमलों की योजना तैयार की जा रही थी। इसके साथ-साथ दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों को भी संभावित लक्ष्य माना गया, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

राम मंदिर को लेकर भी बढ़ाई गई सुरक्षा

खुफिया इनपुट में अयोध्या स्थित राम मंदिर का भी उल्लेख सामने आया है। संभावित खतरे को देखते हुए वहां पहले से ही अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। ताजा जानकारी के बाद केंद्रीय और राज्य एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काने की कोशिश

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जैश-ए-मोहम्मद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से युवाओं को गुमराह और उकसाने की रणनीति पर काम कर रहा था। इसके अलावा कश्मीरी रेजिस्टेंस ग्रुप से जुड़े फाल्कन स्क्वाड पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, जो लगातार धमकी भरे संदेश प्रसारित कर रहे हैं।

पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क से कनेक्शन की जांच

सूत्रों के अनुसार, इस साजिश में पंजाब आधारित कुछ गैंगस्टर नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसी कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में पुलिस और केंद्रीय बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा अभेद्य

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बहु-स्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहीं कश्मीर में सघन तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जनता से सतर्क रहने की अपील

सुरक्षा एजेंसियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी सुरक्षा एजेंसी को दें।

फिलहाल, सभी एजेंसियां मिलकर ‘26-26’ कोड वाली आतंकी साजिश को पूरी तरह विफल करने में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : बलरामपुर में बाइक स्टंट हादसा, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home