CG News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, आबकारी से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य और स्टार्ट-अप तक बड़े फैसले
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सीएम हाउस में हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी दी गई, इस नीति के साथ जुड़ी सभी अनुषांगिक कार्रवाई के लिए विभाग को अधिकृत भी किया गया है.

नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक संस्थान
कैबिनेट ने नवा रायपुर अटल नगर (सेक्टर-18) में विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को लगभग 40 एकड़ भूमि 90 वर्षों के लीज पर देने की स्वीकृति दी, यहाँ नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना होगी, SVKM एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो 1934 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है और 30 से अधिक शैक्षणिक संस्थान संचालित करती है, NIRF 2025 में 52वां रैंक प्राप्त इस संस्था के आने से राज्य में उच्च गुणवत्ता वाली आधुनिक शिक्षा को मजबूती मिलेगी.
स्टार्ट-अप और IT सेक्टर को नई गति
नवा रायपुर अटल नगर में 4 नए उद्यमिता केंद्र स्थापित करने के लिए STPI (सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया) के साथ एमओयू को मंजूरी दी गई, इस पहल से IT/ITES उद्योग और टेक स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी, STPI के सहयोग से AI, मेडटेक, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट एग्री जैसे क्षेत्रों में अगले 3–5 वर्षों में 133 स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही ईएसडीडी केंद्र (Electronics System Design & Development) स्थापित कर हर साल 30–40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप और MSME को तकनीकी सहायता दी जाएगी.
संस्थानों में लैब सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण
राज्य के सभी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए,
इसमें मौजूदा संसाधनों को मजबूत कर जांच की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, साय कैबिनेट के इन निर्णयों को शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और स्टार्ट-अप विकास के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.