CG News : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार

CG News : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार

रायपुर : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राज्य के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मिला सम्मान

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 18–19 जनवरी 2026 को बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रभारी संयुक्त संचालक नीरज शाहा ने यह सम्मान ग्रहण किया।

किसान हितैषी नीतियों की मिली राष्ट्रीय पहचान

राज्य को मिला यह पुरस्कार फसल बीमा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, किसानों तक समय पर लाभ पहुंचाने और पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम माना जा रहा है। योजनाओं के जरिए प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान किसानों के हित में लागू की गई कृषि नीतियों की सफलता और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

यह भी पढ़ें : गरियाबंद में नक्सल गतिविधियों को बड़ा झटका, 9 नक्सलियों ने किया सामूहिक आत्मसमर्पण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home