CG News: साहू समाज में प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध, दिखावे और फिजूलखर्ची पर रोक

CG News: साहू समाज में प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध, दिखावे और फिजूलखर्ची पर रोक

CG News: साहू समाज में प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध, दिखावे और फिजूलखर्ची पर रोक

CG News: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज में बढ़ती दिखावटी संस्कृति और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्री-वेडिंग शूट को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है, यह फैसला समाज को सादगी और संस्कारों की ओर लौटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्रदेश स्तरीय बैठक में हुआ फैसला

यह निर्णय शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया, बैठक में प्रदेश भर से आए सभी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति रही, जहां समाज की वर्तमान स्थिति और सामाजिक बदलावों पर गहन चर्चा की गई.

दिखावे और फिजूलखर्ची पर जताई गई चिंता

बैठक में बढ़ते दिखावे, अनावश्यक खर्च और बदलते सामाजिक संस्कारों पर गंभीर मंथन किया गया, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने बताया कि, समाजहित में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है, ताकि समाज की जड़ों को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाया जा सके।

सादगी और संस्कार: साहू समाज की पहचान

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि, साहू समाज सदैव सादगी, संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है, वर्तमान समय में बढ़ती दिखावटी प्रवृत्ति इन मूल्यों को प्रभावित कर रही है, जिसे रोकने के लिए यह ठोस पहल की गई है.

तलाक रोकने के लिए पारिवारिक काउंसलिंग की पहल

समाज में बढ़ते तलाक के मामलों पर भी बैठक में चिंता व्यक्त की गई, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि, पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने और रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए पारिवारिक काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी.

सामाजिक एकता और अनुशासन को मिलेगा बल

प्रदेश साहू संघ ने समाज के संस्कार विकास, सामाजिक एकता और अनुशासन को सशक्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया, संघ ने स्पष्ट संदेश दिया कि, जो परंपराएं समाज को कमजोर करती हैं, उन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

समाजजनों से निर्णय के पालन की अपील

अंत में प्रदेश साहू संघ ने समाज के प्रत्येक सदस्य से इन निर्णयों का सम्मान करने, उनका पालन करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की, ताकि साहू समाज की सांस्कृतिक और नैतिक मजबूती बनी रहे.

यह भी पढ़ें : कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट की मंत्री विजय शाह को सख्त फटकार, माफी को बताया देर से उठाया गया कदम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.