CG News : गरियाबंद में वन विभाग की टीम पर हमला: कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट, 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया

CG News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग के कर्मियों पर हमला हो गया। 12 जून, गुरुवार की सुबह परसूली रेंज के सोहागपुर बिट में जब डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और उनकी टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो आरोपियों ने डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें करीब 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस हमले में कुल 5 वनकर्मी घायल हो गए हैं।

CG News : गरियाबंद में वन विभाग की टीम पर हमला: कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट, 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया

CG News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग के कर्मियों पर हमला हो गया। 12 जून, गुरुवार की सुबह परसूली रेंज के सोहागपुर बिट में जब डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और उनकी टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो आरोपियों ने डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें करीब 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस हमले में कुल 5 वनकर्मी घायल हो गए हैं।

क्या है मामला?

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी आशाराम ध्रुव वन भूमि पर जेसीबी से अतिक्रमण कर रहा था। वह अपनी सीमित जमीन छोड़कर वन विभाग की जमीन पर पेड़ हटाकर खेती की तैयारी कर रहा था। इसी सूचना पर वन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।वन विभाग की टीम को देखते ही आरोपी आशाराम ने अपने परिवार के 4-5 लोगों को मौके पर बुला लिया। महिलाओं को सामने कर कार्रवाई को रोका गया, और फिर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया गया। डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया, यहां तक कि रिसाइकल बिन से भी फुटेज हटाया गया।

घायल वन कर्मी और FIR की स्थिति

हमले में डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और अर्जुन यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य तीन कर्मियों के हाथ-पैर में भी गहरी चोटें लगी हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिन पर मारपीट, बलवा, अपहरण, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया:
“हमें अतिक्रमण की सूचना तो मिली थी, लेकिन ऐसा हिंसक हमला होगा, इसका अंदाजा नहीं था। वन कर्मियों के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।”बंधक बनाए गए कर्मचारियों को सुबह 5 बजे छुड़ाया गया
सूचना पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुबह 5 बजे सभी बंधक कर्मियों को छुड़ाया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी घायल वन कर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home