CG News: आरंग में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

CG News: आरंग में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

CG News: आरंग में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया, पारागांव के पास नेशनल हाईवे-53 पर मूरूम से लदे एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मृतकों की पहचान श्रवण जलक्षत्री, उनके पुत्र मंगलू जलक्षत्री और छह वर्षीय पोते तिलक जलक्षत्री के रूप में हुई है, इस हादसे के बाद मृतकों के गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है.

मछली पकड़ने निकले थे तीनों

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बाइक से महानदी की ओर मछली पकड़ने जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, अचानक हुए इस हादसे में उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सवार सड़क पर उछलकर गिर पड़े और हाईवा का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, हादसे के बाद मौके पर बेहद भयावह दृश्य देखने को मिला.

नेशनल हाईवे पर पसरा खौफनाक मंजर

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-53 पर सड़क खून से सन गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए, कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : CG News : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विज्ञान-वाणिज्य शिक्षा को बढ़ावा, छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष पहल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home