CG News: टैरिफ चेतावनी के बीच ऊर्जा कूटनीति, भारत को वेनेजुएला से तेल खरीद की मिल सकती है मंजूरी
CG News: अमेरिका ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को लेकर सख्त संकेत देते हुए 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए जाने की चेतावनी दी है, इसी बीच ऊर्जा क्षेत्र में एक संभावित राहत का संकेत भी सामने आया है, जिससे भारत को वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने की अनुमति मिल सकती है.
टैरिफ को लेकर अमेरिका का कड़ा संदेश
व्हाइट हाउस के रुख के मुताबिक, कुछ व्यापारिक मुद्दों पर असहमति के चलते अमेरिका भारत पर भारी टैरिफ लगाने के विकल्प पर विचार कर रहा है, यह संकेत ऐसे समय में आया है, जब वैश्विक स्तर पर व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
वेनेजुएला तेल पर भारत को मिल सकती है राहत
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया है कि, भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उसे वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने की अनुमति दी जा सकती है, पूछे जाने पर अधिकारी ने इस संभावना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, हालांकि विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई.
वैश्विक आपूर्ति रणनीति पर काम जारी
सूत्रों के अनुसार, वेनेजुएला के कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति को लेकर अमेरिका अभी रणनीति तैयार कर रहा है, अमेरिकी प्रतिबंधों से पहले भारत वेनेजुएला से तेल आयात करने वाले प्रमुख देशों में शामिल रहा है, जहां एक ओर टैरिफ को लेकर अमेरिका का सख्त रुख चिंता बढ़ा रहा है, वहीं वेनेजुएला तेल पर संभावित छूट भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से राहत भरी खबर मानी जा रही है.
भारत संभावित प्रमुख खरीदार
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका वेनेजुएला के तेल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोबारा स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है, इस प्रक्रिया में भारत को एक संभावित बड़े खरीदार के रूप में देखा जा रहा है, जो वैश्विक ऊर्जा बाजार में उसकी भूमिका को और मजबूत कर सकता है.