CG News: कांकेर में SIR प्रक्रिया का विरोध, 17 परिवारों ने किया बहिष्कार

CG News: कांकेर में SIR प्रक्रिया का विरोध, 17 परिवारों ने किया बहिष्कार

CG News: कांकेर में SIR प्रक्रिया का विरोध, 17 परिवारों ने किया बहिष्कार

CG News: कांकेर जिले के लेंडारा गांव में 17 आदिवासी परिवारों ने एसआईआर प्रक्रिया सहित सभी सरकारी योजनाओं का सामूहिक बहिष्कार कर दिया है। वे पीएम आवास व राशन भी नहीं ले रहे। प्रशासन कई बार संवाद की कोशिश कर चुका है, अब SDM और तहसीलदार बातचीत करेंगे।

योजनाओं का बहिष्कार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के लेंडारा गांव में प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जब टीम आदिवासी परिवारों के पास पहुंची, तो उन्होंने फॉर्म लेने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं का भी सामूहिक बहिष्कार कर दिया है। लगभग 17 परिवार न तो स्वीकृत पीएम आवास स्वीकार कर रहे और न ही उन्हें मिल रहा राशन ले रहे हैं।

संवाद की कई कोशिशें नाकाम

ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार बैठक कर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन परिवार प्रशासन से बातचीत तक को तैयार नहीं हैं। बीएलओ टीम का कहना है कि कई बार ग्रामीण सीधे बातचीत करने से भी बचते हैं। राशन दुकान संचालक के अनुसार, पहले केवल 4 परिवार राशन नहीं लेते थे, लेकिन नवंबर से बाकी परिवार भी राशन लेने से इनकार कर रहे हैं।

प्रशासन करेगा फिर प्रयास

ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि विरोध की वजह जानने की कोशिश भी नाकाम रही है। अब ग्रामीण आवास निर्माण भी बंद कर चुके हैं। इस मामले में कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और बीएलओ की टीम ग्रामीणों से संवाद कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़े: CG News: पीएम मोदी और अमित शाह ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.