CG News: विहान-योजना की क़िस्त में बड़ा घोटाला, 9 स्व- सहायता समूहों से ठगी

CG News: विहान-योजना की क़िस्त में बड़ा घोटाला, 9 स्व- सहायता समूहों से ठगी

CG News: विहान-योजना की क़िस्त में बड़ा घोटाला, 9 स्व- सहायता समूहों से ठगी

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में विहान योजना के तहत बने महिला स्व – सहायता समूह की महिलाओं से लाखों की ठगी की गई, मामला थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम कोटनी का है, जहां स्व सहायता समूह से जुडी महिलाएं लाखों की ठगी का शिकार हो गईं हैं.

9 महिला स्व – सहायता समूह से धोखाधड़ी

स्व- सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि, गाँव की हीं एक महिला, जो अलग – अलग सहायता समूहों में बुक कीपर का कार्य करती थी, गाँव की अलग-अलग समूहों ने स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण लिया था, समूह की सदस्याएं किस्तों में ऋण की राशि जमा करने के लिए उसे देती थी,उसका कार्य सदस्याओं से नगद पैसे लेकर उसे बैंक में जमा कराना होता था, लेकिन उसने वह राशि बैंक में न जमा कराकर, अपने पास रख ली, इस तरह उसने 9 सहायता समूहों से कुल 6 लाख 19 हजार 420 रूपए की धोखाधड़ी की है.

इस पूरे फर्जीवाड़े का पता तब चला जब बैंक ने नोटिस जारी कर यह जानकारी दी कि, कई समूहों की किस्तें जमा नहीं हुई हैं, इसके बाद गाँव में हीं एक बैठक रखी गई, जिसमें आरोपी महिला को राशि लौटने के लिए कहा गया, लेकिन पैसे लौटने के बजाय वह फरार हो गई, जिसके बाद महिलाओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया और इस पूरे मामले की पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: सीएम विष्णु देव साय का आज ओडिशा दौरा, पंचमपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Related Post

Latest News
CG News: हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ को मिले 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7800 से ज्यादा रोजगार की उम्मीद CG News: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, 20 जून को रायपुर आ सकते हैं CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: स्कूलों में अब राष्ट्रगीत और राज्यगीत होंगे अनिवार्य, तीन समय का नया शेड्यूल जारी CG News: रायपुर के पंडरी में बन रहा पीएम एकता मॉल, एक छत के नीचे मिलेगा पूरा भारत CG News: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी CG News: रायपुर में धान घोटाले की आशंका: 12 समितियों से 6,590 क्विंटल धान गायब, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान
panel21.com - panel21 Resources and Information.