CG News: राज्य दौरे पर आएंगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस में होंगीं शामिल

CG News: राज्य दौरे पर आएंगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस में होंगीं शामिल

CG News: राज्य दौरे पर आएंगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस में होंगीं शामिल

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवम्बर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी, यहाँ वे अंबिकापुर में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगी, राष्ट्रपति के आगमन की सारी तैयारियां शुरू हो गई हैं.

2 दिनों का होगा कार्यक्रम

अंबिकापुर में 19 और 20 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी और राज्य के जनजातीय समुदायों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी.

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए हुई बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 3 नवम्बर को नवा रायपुर में आदिम जाती विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव बी. एस. राजपूत, अपर संचालक संजय गौड़, नोडल अधिकारी गायत्री गौतम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सरगुजा संभाग के सभी जिलों के सहायक आयुक्त भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर बिहार में आयोजित समारोह में उनके जन्मदिन 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी, इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट का भी अनावरण किया था.

यह भी पढ़ें : CG News: ट्रेन हादसे में CM साय ने की आर्थिक सहायता की घोषणा, रेल मंत्री ने भी दिया मुआवजा

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home