Bihar News: CM मोहन यादव का पटना दौरा, एनडीए पक्ष में कही बड़ी बात

Bihar News: CM मोहन यादव का पटना दौरा, एनडीए पक्ष में कही बड़ी बात

Bihar News: CM मोहन यादव का पटना दौरा, एनडीए पक्ष में कही बड़ी बात

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 अक्टूबर को राजधानी पटना में एनडीए के पक्ष में जमकर प्रचार – प्रसार किया, उन्होंने पटना जिले की मानेर विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह और दीघा विधानसभा में प्रत्याशी संजीव चौरसिया के पक्ष में जनता से वोट की अपील की.

सीएम मोहन यादव का 7वां दौरा

सीएम मोहन यादव बिहार में लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं और यह उनका 7 वां दौरा था, कई विधानसभा सीटों पर उनकी रैलियों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है , सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, बिहार में एक बार फिर एनडीए के नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार बनेगी, पिछले 20 साल में बिहार बदल गया है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि, बिहार में एक हीं परिवार के चुनाव लड़ रहे हैं, राहुल गाँधी, जिनकी दादी ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटा था, उनकी वाणी पर नियंत्रण नहीं है, वे पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं, वे बिहार में आकर छठी मैया का अपमान करते हैं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बिहार के लोगों को अपराधी बताती हैं , कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार को छोटा – मोटा राज्य बताते हैं.

यह भी पढ़ें : Bihar News: पटना पंहुची प्रियंका गाँधी, बछवारा में चुनावी सभा और रोड शो का आयोजन

Related Post