Bihar News: पटना पंहुची प्रियंका गाँधी, बछवारा में चुनावी सभा और रोड शो का आयोजन

Bihar News: पटना पंहुची प्रियंका गाँधी, बछवारा में चुनावी सभा और रोड शो का आयोजन

Bihar News: पटना पंहुची प्रियंका गाँधी, बछवारा में चुनावी सभा और रोड शो का आयोजन

Bihar News: महागठबंधन की चुनावी तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी पटना पंहुची, यहाँ वे बछवारा विधानसभा में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगीं, इसके बाद प्रियंका गाँधी रोड शो भी करेंगीं, प्रियंका गाँधी ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

महागठबंधन सरकार बनने को लेकर बड़ा बयान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाना आवश्यक है और जनता की इच्छा के अनुसार यह सरकार बनेगी, महागठबंधन का उद्देश्य केवल सत्ता तक पंहुचना नहीं बल्कि, बिहार की जनता के सामाजिक, आर्थिक और विकास सम्बन्धी मुद्दों को प्राथमिकता देना है, प्रियंका गाँधी ने जनता से अपील की है कि, वे इस बार अपने मतों से महागठबंधन को मजबूत करें, ताकि बिहार में विकास और जनहित की नीतियों को सही दिशा मिल सकें.

एनडीए के घोषणा पत्र पर तीखा प्रहार

प्रियंका गाँधी ने एनडीए के घोषणा पत्र पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि, रोजगार के विषय में इतने बड़े वादे किए गए हैं, फिर अब तक युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला, बिहार के युवा वर्षों से बेरोजगारी और अवसरों की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन एनडीए सरकार ने अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए.

प्रियंका गाँधी ने कहा कि, बिहार की शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा व्यवस्था में सुधार करना महागठबंधन की प्राथमिकता रहेगी, उनका जोर इस बात पर था कि, राज्य के विकास में केवल सत्ता पर रहना हीं नहीं, बल्कि जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है, प्रियंका गाँधी ने जनता से अपील की है कि, वे मतदान के दौरान अपने विवेक का प्रयोग करें और उन उम्मीदवारों का चयन करें, जो सचमुच जनता की भलाई के लिए काम कर सकें.

यह भी पढ़ें:CG News: पीएम मोदी ने किया ब्रह्मकुमारी संस्थान का उद्घाटन, सीएम साय भी रहे उपस्थित

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.