CG News: बीजापुर में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने कहा- नई क्रांति की शुरुआत

CG News: बीजापुर में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने कहा- नई क्रांति की शुरुआत

CG News: बीजापुर में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने कहा- नई क्रांति की शुरुआत

CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बालों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिले में सुरक्षा बालों के समक्ष कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर 66 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

एक नई क्रांति की शुरुआत : CM साय

मुख्यमंत्री साय ने 51 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर एक्स में पोस्ट कर लिखा कि, राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025″ और ” नियद नेल्ला नार योजना” ने बस्तर अंचल में एक नई क्रांति की शुरुआत की है, इन नीतियों के परिणामस्वरूप माओवाद की हिंसक विचारधारा में लिप्त युवाओं में विश्वास जागा है और वे मुख्यधारा में लौटकर विकास की दिशा में क़दम बढ़ा रहे हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, बीजापुर जिले में “पूना मारगेम -पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत आज सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से कुल 66 लाख रुपए के 51 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इस सभी ने संविधान पर आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया है, इसी के साथ सीएम साय ने कहा कि, यह क़दम इस बात का प्रमाण है कि, बस्तर अब भय और हिंसा के अंधकार से बाहर निकलकर शांति, विश्वास और प्रगति के नए युग में प्रवेश कर रहा है, शासन की संवेदनशील नीतियाँ और मानवीय दृष्टिकोण इस परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है, सरकार का मानना है कि, संवाद हीं इस समस्या का स्थायी समाधान है.

यह भी पढ़ें : Bihar News: मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की जनसभा, विपक्ष पर साधा निशाना

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.