Bihar News: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, किए कई वादे

Bihar News: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, किए कई वादे

Bihar News: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, किए कई वादे

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने जनता से कई प्रकार के वादे किए हैं, इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें पार्टी ने जनता से कई प्रकार के विकास कार्यों और योजनाओं को जिक्र किया है.

महिलाओं के लिए “मैया सम्मान योजना”

आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, जिनमें प्रमुख है, “मैया सम्मान योजना” के तहत महिलाओं को तीन हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, इसी के साथ AAP ने घोषणा की कि, महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी और महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा, इसी घोषणा AAP ने यह भी घोषणा की कि, रसोइयों और सहायिकाओं का वेतन बढ़ाकर 12 हजार रुपए प्रति माह किया जाएगा.

शिक्षा और रोजगार मुख्य लक्ष्य

आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार का भी जिक्र किया गया है, उन्होंने कहा कि, दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हर पंचायत में आधुनिक स्कूल बनाए जाएंगे और स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक लैब और प्रशिक्षित शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी, बिहार के युवाओं को अब कोचिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, राज्य में हीं अब फ्री SSC, UPSC, NEET और JEE को कोचिंग दी जाएगी, आम आदमी पार्टी ने “बेटी प्रोत्साहन योजना” की भी घोषणा की है, इसमें 10वीं उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को 1 लाख, 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को 2 लाख रुपए और ग्रेजुएशन पूरी कर चुकी छात्राओं को 5 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

आम आदमी पार्टी ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि, अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है तो, राज्य के हर घर में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और बिजली के पुराने बकाया बिल भी माफ़ किए जाएंगे, इसी के साथ सोलर सब्सिडी योजना भी शुरू की जाएगी, जिससे लोग सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रेरित हों, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि, यह घोषणा पत्र जनता के हक़ और भरोसे का दस्तावेज है, यह बिहार में एक नई राजनीति की शुरुआत करेगा.

यह भी पढ़ें : Bihar News: पीएम मोदी का जनसभा को संबोधन, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जिक्र

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.